जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के लिए एक बार फिर झोला आया है। यह झोला पहले वाले की तरह है जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फोटो छपी है। झोले की संख्या करीब पांच लाख बताई जाती है। झोले भरे बोरों की वजह से आपूर्ति कार्यालय के नीचे का बरामदा भर गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी ने बताया कि जल्द ही झोलों का वितरण करवाया जाएगा। प्रति कार्ड धारक परिवार को एक-एक झोला दिया जाएगा। फिलहाल जिले में 3.65 लाख पीएच, 54 हजार अंत्योदय और 41,533 ग्रीन कार्ड परिवार हैं। इस प्रकार 4.60 लाख से अधिक झोलों का वितरण किया जाना है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने पर झोला वितरण की शुरुआत चंपई सोरेन ने की थी। हालांकि उनका झोला जिला मुख्यालय पहुंचा ही था कि सत्ता परिवर्तन हो गया और पुन: हेमंत सोरेन ने सत्ता संभाल ली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.