जिले में सीएमआर जमा करने की रफ्तार धीमी, बढी चिंता
बांका, मई 29 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में धान अधिप्राप्ति के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) आपूर्ति की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक करीब 70 प्रतिशत ही चावल की आपूर्ति हो सकी है। चावल आपूर्ति की निर्धारित समय सीमा नजदीक आने के बावजूद कई मिलरों की ओर से शिथिलता बरते जाने से विभाग की चिंता बढ गई है। जिला प्रसाशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिलरों को चावल की आपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। इस साले 176 सहकारी समितियों के जरिये 17 हजार 235 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1 लाख 22 हजार 68 एमटी धान की खरीद की गई है। जिससे करीब 78 हजार एमटी चावल तैयार कर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराना है। इसमें अब तक महज 57 हजार 730 एमटी चावल ही एसएफसी को आपूर्ति की गई है। जबकि 15 जून तक 21 हजार एमटी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.