पूर्णिया, जून 15 -- पूर्णिया/केनगर, हिटी। जिले में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलन्त दस्ता सिपाही पदों पर रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान कदाचार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें तीन दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे, जबकि एक सहयोगी को पकड़ा गया तथा एक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के भीतर इलेक्ट्रोनिक डिवाइस एवं अन्य दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, पांच प्रवेश पत्र, एक ब्लूटूथ, एक ब्लूटूथ के जैसा डिवाइस, एक वॉकी-टॉकी, एक चार्जर एवं एक आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पकड़ाए आरोपियों के सत्यापन के पश्चात केनगर एवं सहायक खजांची थाना में अलग-अलग केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। धराए आरोपियों की पहचान गयाजी जिले के बलागंज थानान्तर्गत सिघौल निवासी प्रतीक कुमार, इसी जि...