मधुबनी, अप्रैल 21 -- शैलेंद्र कुमार। मधुबनी। जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर व्यापक चर्चा हुई। आंकड़ों से स्पष्ट है कि कई योजनाओं में प्रगति संतोषजनक रही, जबकि कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि काफी पीछे है। इसके अनुसार, दीन दयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मार्च 2025 तक 50,465 स्वयं सहायता समूह सक्रिय थे, जो 2025-26 में बढ़कर 61,388 हो गए। हालांकि वित्तीय वर्ष में 10,923 के लक्ष्य के विरुद्ध 10,323 समूहों का ही प्रोन्नयन हुआ। परिक्रमी निधि प्राप्त समूहों की संख्या 42,588 से बढ़कर 43,367 हुई, लेकिन 8,000 के लक्ष्य के मुकाबले मात्र 779 समूहों को ही लाभ मिला। यह भी पढ़ें- लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं बैंक अधिकारी वहीं संचयी न...