जिले में सात होल्डिंग एरिया घोषित, सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई
रायबरेली, जून 26 -- रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में सात पार्किंग होल्डिंग एरिया अधिसूचित कर दिए हैं। यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद व परिवहन विभाग के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। संयुक्त निरीक्षण और सर्वेक्षण के बाद लालगंज, डलमऊ, महराजगंज और सलोन तहसील क्षेत्रों में सात होल्डिंग स्थलों का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि भारी वाहन चालक अपने वाहनों को केवल चिन्हित होल्डिंग एरिया में ही खड़ा करें। सड़क किनारे, एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग अथवा अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा करना मोटर वाहन अधिनियम व उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा। एआरटीओ उमेश कटियार ने बताया कि यदि कोई वाहन चालक या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.