जिले में सात सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर, अगस्त 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में शनिवार की रात से गंगा के जलस्तर में सात सेमी प्रति घंटे की दर से घट रहा है। गंगा के जलस्तर में तीब्र गति से वृद्धि होने से तटवर्ती इलाके के किसानों को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। वहीं रविवार को सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 70.140 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर से 6.584 मीटर नीचे है। संभावित बाढ़ को लेकर छानबे, कोन, पहाड़ी, मझवां, सीखड़ और नरायनपुर ब्लॉक के तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने एसडीएम सदर और चुनार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में नजर रखने का निर्देश दिया है। कहा है कि संभावित बाढ़ को देखते हुए बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया जाए। प्रत्येक बाढ़ चौकी पर लेखपाल और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए। इसके अलावा पशुओं के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.