वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। जिले में जनगणना सात मई से शुरू होगी। यह पहली बार होगा जब यह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। जनगणना में जिले के लगभग 10 हजार तथा मंडल स्तर पर करीब 35 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। मंडल के अंतर्गत जौनपुर में 11 हजार, गाजीपुर में 9 हजार और चंदौली में लगभग 5 हजार कार्मिक लगाए जाएंगे। इसी क्रम में जनगणना कार्य निदेशालय के मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी और निदेशक शीतल वर्मा ने सोमवार को आयुक्त सभागार में जनगणना-2027 को लेकर प्रदेश शासन, मंडलायुक्त, मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान निदेशक ने जनगणना की प्रक्रिया, समय-सीमा और कार्ययोजना को लेकर विस्तृत प्रजेंटेशन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.