अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए शासन ने जिले को 18 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात दी है। गांवों में पांच हजार की आबादी पर बनाए जाने वाले इन स्वास्थ्य उप केंद्रों के निर्माण पर 7.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए गांवों में जमीन चिन्हित कर ली गई है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक सब सेंटर के निर्माण पर लगभग 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सब सेंटरों का निर्माण जिला पंचायत की कार्यदायी संस्था करेगी। सब सेंटरों के निर्माण से ग्रामीण आबादी को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से काफी राहत मिलेगी। सब सेंटरों पर सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकत्री की तैनाती से मरीजों को बीमारियों की जांच व इलाज की सुविधा मिलेगी। इनमें एचआईवी, हीमोग्लोबिन, यूरिन, टाइफाइड, डेंगू-मलेरिया, पीलिया,...