सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। तेज धूप होने से शुरू हुई उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तापमान में इजाफा होने से फसलें सूखने लगी है। धान की बेहन डालने वाले किसानों को मौसम का मिजाज देखकर धान रोपाई की चिन्ता सताने लगी है। गर्मी में इजाफा होने से अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। पशुआश्रय स्थल में छाया की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से संरक्षित मवेशी तेज धूप से बेहाल है। अभी इस सप्ताह लू चलने से तापमान में इजाफा होने की संभावना है। जिले में जून माह में भी प्री मानसूनी बारिश छिटपुट होने से तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। लू चलने से दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पशुआश्रय में संरक्षित मवेशी धूप से झुलस रहे है। धान की बेहन डाल चुके किसानों की...