अररिया, मई 3 -- अररिया, वरीय संवाददाता कला एवं संस्कृति विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए शनिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। इस सत्र में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के लिए नामांकन लिया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। केंद्र में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन (खयाल), हिन्दुस्तानी शास्त्रीय नृत्य (कथक, भरतनाट्यम) एवं तबला वादन की विधाओं में प्रशिक्षण उपलब्ध रहेगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं छह बजे तक संचालित होगा, जबकि प्रत्येक सोमवार को केंद्र बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 518 सीटों पर होंगे दाखिलेप्रशिक्षण एवं प्रवेश प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.