जिले में सांप ने दो लोगों को डंसा
गुमला, जुलाई 16 -- गुमला। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में कामडारा थाना क्षेत्र के सालेगुटू निवासी पूजा सोरेंग (35) और दूसरी घटना में बसिया थाना क्षेत्र के खंबिया नवाडीह निवासी भूषण तिर्की (51) को सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार चल रहा है। समय पर अस्पताल पहुंचने से उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश पर झाड़-फूंक में न गंवाएं समय, तत्काल जाएं अस्पताल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.