जिले में सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि का भुगतान
सिमडेगा, जुलाई 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा जिले में संचालित राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत अप्रैल से जुलाई माह तक की पेंशन राशि का भुगतान लाभुकों को कर दिया गया है। कुल 71633 लाभुकों के बैंक खातों में अठाईस करोड़ पैंसठ लाख बत्तीस हज़ार रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभुकों के खातों में भेजी गई है। बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 347 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 10,505 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 57678 लाभुक, एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 72 लाभुक, मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के एक लाभुक, स्वामी विवेकानन्द निशक्त स्वावलंबन पेंशन योजना के 3030 लाभुकों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.