नवादा, मार्च 22 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के करीब 18 सौ सरकारी स्कूलों की रैंकिंग की जाएगी। हर स्कूल के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग की जाएगी। पहली से बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों का अलग-अलग फार्मेट में रैंकिंग की जाएगी। रैंकिंग में 85 से 100 अंक वाले स्कूल फाइव स्टार कहलाएंगे। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और बच्चों के मूल्यांकन में भी मदद मिलेगी। यह रैंकिंग स्कूलों के कामकाज, संसाधनों के इस्तेमाल, साफ-सफाई और शिकायत निवारण जैसे कई पहलुओं पर आधारित होगी। रैंकिंग के आधार पर स्कूलों को वन से लेकर फाइव स्टार तक की रेटिंग दी जाएगी। इस संबंध में विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है। इस रैंकिंग के ज़रिए स्कूलों के प्रदर्शन का सही आकलन किया जा सकेगा। इससे उन क्षेत्रों की पहचान हो सकेगी जहाँ सुधार की ज़रूरत है। रैंकिंग के लिए कई मानदंड त...