अररिया, मार्च 16 -- अररिया, निज प्रतिनिधि अररिया जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद का लक्ष्य घट गया है। पहले जिले में सहकारिता विभाग ने एक लाख चार हजार 202 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा था जिसे अब घटाकर 88 हजार 702 एमटी कर दिया गया है। जिले में धान खरीद का लक्ष्य कम करने के पीछे फोर्टीफाइड राइस कर्नेल यानी एफआरके की अनुपलब्धता आदि कारण गिनाए जा रहे हैं। जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद का टारगेट कम होने के कारण खरीद केंद्र संचालकों के साथ-साथ किसानों में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। धान खरीदारी के अंतिम समय में अचानक लक्ष्य घट जाने के कारण पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों ने धान बेचने की प्रक्रिया तेज कर दी है। किसानों का कहना है कि जिले में अधिक से अधिक धान खरीदारी से ज्यादा से ज्यादा किसानों को...