गया, अप्रैल 8 -- जिले में इस वर्ष मसूर की खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जाएगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सहकारिता विभाग द्वारा खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खरीद 10 अप्रैल से 31 मई तक होगी। सरकार द्वारा मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रत्येक रैयत व गैर रैयत किसान से अधिकतम 40 क्विंटल मसूर खरीदने की सीमा तय की गई है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पहले से निबंधन कराना अनिवार्य होगा। किसानों को जिला सहकारिता विभाग और जिला कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। इसमें केवल निबंधित किसानों से ही मसूर की खरीद की जाएगी।विभागीय सूत्रों ने बताया कि जि...