सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सीतामढ़ी। जिले में रबी विपणन मौसम के तहत सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो गया है। अधिप्राप्ति के दूसरे दिन तक जिले में कुल 93 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। प्रशासन की ओर से इस वर्ष कुल 401 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिले में किसानों से गेहूं खरीद के लिए कुल 70 क्रय केंद्रों को सक्रिय किया गया है। इनमें 69 पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समितियां) और एक व्यापार मंडल को अधिकृत किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।छह प्रखंड में खरीद शुरू : अधिप्राप्ति शुरू होने के बावजूद सभी प्रखंडों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.