फिरोजाबाद, जनवरी 22 -- जिले में यूपी दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। विभिन्न तरह के कार्यक्रम संपन्न होंगे। यूपी दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यूपी दिवस 24 जनवरी को उल्लास के साथ जिला मुख्यालय पर मनाया जाएगा। समारोह स्थल पर उद्योग विभाग द्वारा ओडीओपी स्कीम में शामिल कांच उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी सजाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां पर आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में कई उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने जा रहे यूपी दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और विभिन्न विभाग अपनी तैयारी करने में जुट गए हैं। उपायुक्त उद्योग संध्या ने बताया कि इस बार यूपी दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री युवा उद्यम...