खगडि़या, मार्च 22 -- खगड़िया, नगर संवाददाता शनिवार को शहर के थाना रोड स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह के आठ बजे ईद के नमाज की समय निर्धारित थी। सात बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। नमाज से पूर्व जामा मस्जिद के इमाम ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। जामा मस्जिद के इमाम मुजाहिद कासमी ने बताया कि सबसे पहले पूरे देश को ईद की मुबारक हो। ईद मुसलमानों का एक बहुत बड़ा त्योहार है। यह खुशी का त्योहार है।लोग इसको खुशी के साथ मनाते हैं। इस खुशी में अपने देशवासी भाईयों को अपने साथ शरीक करने की जरूरत है। ताकि देश में अमन व शांति हो। प्यार व मोहब्बत के साथ सब मिलकर रहे और हमारा देश तरक्की की ओर आगे बढ़े। इधर ईद के नमाज के मौके पर काफी संख्या में लोग ...