कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने के कारण यहां सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि जनवरी से लेकर अब तक जिले में करीब दो दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बन गया है।जिले के विभिन्न प्रमुख सड़कों जैसे कोडरमा-डोमचांच मार्ग, कोडरमा-झुमरी तिलैया मार्ग, कोडरमा-गिरिडीह मार्ग और ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई मामलों में तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट नहीं पहनने की प्रवृत्ति अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.