समस्तीपुर, जनवरी 2 -- सर्दी के मौसम में जैसे ही घना कोहरा छाता है, वैसे ही सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो जाता है। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को पहले से ही काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है। ऐसे में अगर सड़कों पर दिशासूचक बोर्ड और संकेतक मौजूद न हों, तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। समस्तीपुर जिला इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहा है, जहां प्रमुख सड़कों और शहरों में दिशासूचक (साइन बोर्ड) का घोर अभाव है। वहीं कोहरे के मौसम में यह कमी और अधिक खतरनाक साबित हो रही है। मगरदहीघाट निवासी सत्यम कुमार कहते है कि किसी भी विकसित शहर या बड़े नगर में यह आम बात है कि मुख्य मार्गों, चौराहों और प्रवेश द्वारों पर स्पष्ट दिशासूचक बोर्ड लगे होते हैं, ताकि बाहर से आने वाले लोग बिना भटके अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। लेकिन समस्तीपुर जिले के प्रमुख शहरों और मुख्य सड़...