सहरसा, दिसम्बर 12 -- सहरसा, ज्ञानमूर्ति/ हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अब संतरे की भी खेती के लिए जिला कृषि विभाग द्वारा पहल शुरू कर दी गई। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि विभाग द्वारा तैयारी शुरू की है। जिले के सभी पंचायत में एक एक संतरा का पौधा लगाया जाएगा। इसके लिए जिले के 135 किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को संतरे की खेती की तौर तरीके की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद सभी किसानों को संतरे की बीज पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला कृषि द्वारा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र भेजकर किसानों के चयन का निर्देश जारी किया गया है। पहले चरण में सभी पंचायत में एक एक पौधा लगाने के बाद जिले की भूमि संतरा खेती के लिए उपयुक्त है या नही इसका भी पता चलेगा। जिसके बाद कृषि विभाग द्वारा वृहद पैमाने पर संतरा खेती पर बल दिया जाएगा। जिला कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.