जिले में संचालित 350 थोक दवा दुकानों की होगी जांच
भदोही, मई 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दवा विक्रेताओं की जांच-पड़ताल विभागीय स्तर से शुरू कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) थोक दवा विक्रेताओं के लाइसेंस और गोदामों का सत्यापन करेगा। 15 से शुरू हुआ विशेष जांच अभियान 31 मई तक चलेगा। पंद्रह दिन चेकिंग अभियान के बाद रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। जिले के तीनों तहसील क्षेत्रों में संचालित थोक दवा की दुकानों का जांच कर नामित अधिकारी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री तो नहीं हो रही है, इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी। औषद्यि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने बताया कि जिले में मेडिकल की करीब 1500 छोटी और 350 थोक दवा की दुकाने हैं। नवंबर 2025 में कोडिनयुक्त कफ सिरप कारोबार का मामला सामने आने के बाद प्रदेश स्तर पर इसकी जांच की गई। लाइसेंस लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.