जिले में संचालित 30 बैंक खातों ने पहुंचाई साइबर फ्रॉड को मदद
पूर्णिया, मार्च 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में संचालित हो रहे 30 बैंक खातों ने साइबर फ्रॉड को मदद पहुंचाई है। फिलहाल म्यूल खातों के रूप में संचालित इन खातों के खिलाफ साइबर थाने में अलग- अलग छह केस दर्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक भवानीपुर थाना क्षेत्र में 10 ऐसे खाते हैं, जिसके जरिए साइबर फ्रॉड ने रूपये ट्रांजेक्शन का खेल खेला है। इसके बाद रूपौली एवं बनमनखी में सात-सात खातों की पहचान हुई, जिसका उपयोग साइबर फ्रॉड के लिए किया गया है। इसके अलावा जिले के कसबा एवं अमौर थाना क्षेत्र में भी ऐसे खातों का संचालन हुआ है। कुल 30 खातों में चार करेंट अकाउंट भी शामिल हैं। अब तक छानबीन में यह साफ हो सका है कि बनमनखी में ऐसे दो करेंट अकाउंट संचालित किये गए हैं। पुलिस अब इन खातों से संबंधित लोगों की संलिप्तता के सत्यापन में लगी है। इसके लिए चिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.