दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी सिलाई केंद्रों को नियमित रूप से चालू रखने व उनके सुचारू संचालन को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने जामा एवं दुमका प्रखंड के मंईयां सिलाई केंद्रों का संचालन बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में दीदी कैफे के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में आयोजित होने वाले प्रत्येक पर्व-त्योहार के अवसर पर जेएसएलपीएस के स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले एक माह...