कोडरमा, अगस्त 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में योजना एवं विकास शाखा तथा सभी इंजीनियरिंग विंग के साथ अनटाइड फंड, डीएमएफटी एवं एमपी-एमएलए लैड योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच द्वारा अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से निर्माणाधीन योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने और योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma...