चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा। जिले में संचालित सभी आईटीआई केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार मेला के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। इसके अलावा प्रोजेक्ट परख के तहत नियमित तौर पर 400 छात्रों का करियर काउंसलिंग भी सुनिश्चित करें। डीसी मनीष कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में श्रम विभाग अंतर्गत संचालित कौशल विकास केंद्र व नियोजनालय और आरसेटी के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण व योजनाओं व अन्य कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीसी ने श्रम कार्यालय के माध्यम से जिले में सक्षम, वृहत, बिरसा तीन श्रेणियों में संचालित कौशल विकास केंद्र के क्रियाकलापों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उपर्युक्त श्रेणियों के कौशल विकास केंद्र में विभिन्न ट्रेड में दी जाने वाली प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट औ...