समस्तीपुर, मार्च 27 -- समस्तीपुर। जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे साइबर फ्रॉड में किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें करेंट अकाउंट भी शामिल है। साइबर थाने की जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये खाते म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे। साइबर पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि अलग-अलग राज्यों में हुई ऑनलाइन ठगी के मामलों में जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए, उनमें से कई खाते समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हैं। इसके बाद साइबर थाने की पुलिस इन खाता धारकों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी है। जांच में यह भी सामने आया है कि साइबर अपराधियों ने समस्तीपुर के कुछ लोगों से संपर्क कर उनके बैंक खातों का उपयोग किया है। कुछ मामलों में खाताधारकों को कमीशन देने का ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.