जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सख्ती से जांच करें: डीसी
कोडरमा, सितम्बर 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति एवं जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन एवं नवीनीकरण के साथ-साथ केंद्रों में चिकित्सक परिवर्तन को लेकर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन एवं अनुश्रवण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।मौके पर सिविल सर्जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.