सीवान, मार्च 31 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत हुसैनगंज प्रखंड के ग्राम हथौड़ा में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ। शुरुआत में जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने दीप प्रज्वलन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया। राहुल तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, संगठन...