बांका, जनवरी 31 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान जिले भर में 13 फ़रवरी यानी की करीब दो सप्ताह तक अनवरत रूप से चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, रोग के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान करना, समय पर निःशुल्क जांच एवं एमडीटी (मल्टी ड्रग थेरेपी) उपचार को प्रोत्साहित करना तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करना है। अभियान की शुरुआत शहर के गांधी चौक से की गई, जहां सिविल सर्जन डा. जीतेन्द्र कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि, महात्मा गांधी ने अपने जीवन में कुष्ठ रोगियों के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.