सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में सोमवार से स्कूल आधारित टीडी-टीटी और जेई टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। यह अभियान विभिन्न चरणों में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत सरकारी व निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और किशोर-किशोरियों को टीके लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके राय ने बताया कि यह अभियान 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल तक चलेगा। 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीडी-10, 10 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को टीडी-10 तथा 16 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा जो बच्चे किसी कारणवश पूर्व में टीकाकरण से छूट गए हैं, उन्हें भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हिल्टन पब्लिक स्कूल में किया गया टीकाकरण उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों और स्वास्थ्य विभाग की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.