जिले में शुरू हुआ जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान
किशनगंज, सितम्बर 2 -- किशनगंज,निज संवाददाता। कई गंभीर बीमारियां शरीर में चुपचाप अपना असर बढ़ाती रहती हैं। जब उनके लक्षण सामने आते हैं, तब तक उपचार की चुनौती बढ़ चुकी होती है। उच्च रक्तचाप और मधुमेह से लेकर कैंसर, हृदय रोग, सीओपीडी और गैर-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज तक, गैर-संचारी रोगों का बढ़ता बोझ स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने ऐसी चुनौती है, जिसका जवाब केवल अस्पतालों में इलाज बढ़ाकर नहीं दिया जा सकता। इसके लिए बीमारी को अस्पताल पहुंचने से पहले पहचानना होगा। इसी सोच के साथ बिहार में 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान की शुरुआत हुई। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। किशनगंज में इसका विधिवत उद्घाटन जिलापदाधिकारी नवीन कुमार ने फीता काटकर किया। जिले में यह अभियान एक सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.