मधुबनी, मई 2 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। जिले में शनिवार से जनगणना कार्य शुरू हो गया। करीब 11 हजार से अधिक कर्मी लोगों के घर घर जाकर गणना कर रहे हैं। प्रथम चरण में 2 से 31 मई तक घरों का सर्वे होगा। इसको लेकर जिला से पंचायत स्तर तक गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में पहलीबार घरों की ऑन लाइन गणना हो रही है। सबसे पहले दो दिनों तक गणना क्षेत्र में कर्मी नजरी नक्शा तैयार करेंगे। उसमें प्रत्येक घर, स्कूल, कालेज, मंदिर और सड़क को स्पष्ट रूप से दिखाया जाएगा। फिर हर दिन घरों की गणना को एचएलओ एप पर अपलोड किया जाएगा। इस चरण का कार्य विशेष रूप से 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलनेवाले जनगणना के प्रथम चरण को "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना" कहा जाता है। इसके अंतर्गत सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख...