फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। जिला पलवल में शिक्षा अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए वर्ष 2014 से 2026 तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत 102.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इस राशि से सरकारी विद्यालयों में भवन निर्माण, प्रयोगशालाएं, आईटी लैब, पेयजल सुविधाएं, कौशल विकास लैब और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार पलवल में 20.25 करोड़ रुपये, हथीन में 41.11 करोड़ रुपये, होडल में 26.57 करोड़ रुपये और पृथला में 14.80 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की गई है।उपायुक्त के अनुसार विद्यालयों में ब्यूटी एंड वेलनेस लैब, ऑटोमोबाइल लैब, पेशेंट केयर असिस्टेंस लैब, आईटी लैब तथा पेयजल सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में...