गुमला, अगस्त 1 -- गुमला प्रतिनिधि। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को गुमला जिले के सभी प्रखंडों में एमएसीपी अधिकार प्रतिवाद दिवस मनाया गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर लंच आवर के दौरान काला बिल्ला लगाकर शिक्षा विभाग के उस आदेश का विरोध किया। जिसमें शिक्षकों को अन्य राज्यकर्मियों की तरह एमएसीपी का लाभ नहीं देने का प्रावधान है। इस दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर भी अभियान चलाकर सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई गई। प्रदेश समन्वयक सह द.छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी सुमित कुमार नंद ने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने अपने घोषणा-पत्र और विधानसभा में शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देने का आश्वासन दिया था, लेकिन विभागीय आदेश इससे विपरीत है। यह भी पढ़ें- सरकारी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध उन्होंने...