जिले में शाम चार बजे से छह सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर, अगस्त 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में शनिवार की शाम चार बजे से गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि शुरु हो गई है। शनिवार को सुबह छह बजे से ढाई सेमी प्रति घंटे गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। वहीं शाम को गंगा के जलस्तर में छह सेमी प्रति घंटे की वृद्धि शुरु हो गयी। गंगा का जलस्तर 73.680 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 3.044 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों के लोग संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हो गए है। वहीं किसानों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में यदि वृद्धि जारी रही तो खरीफ की फसलें बाढ़ के पानी से डूब जाएगी। इससे काफी क्षति होगी। वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो जाएगी。
जलस्तर में वृद्धि के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.