हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शांतिभंग करने वाले सैकड़ों लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही सत्यापन की कार्रवाई भी हुई। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर के थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 244 संदिग्धों का सत्यापन किया साथ ही शांतिभंग करने वाले 60 असामाजिक तवों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। 68 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, गलत नंबर प्लेट, हूटर बजाने वाले 126 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं 30 वाहनों को पुलिस ने सीज किया। 286 होटल, ढाबों में इत्यादि की सघन चेकिंग हुई। एसएसपी ने कहा कि शांतिभंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.