जिले में शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई ईद-उल-अजहा की नमाम
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। जिले में ईद-उल-अजहा(बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गयी। ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद अल्पसंख्यकों ने एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी। वहीं जिले में सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज अदा कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा, कंतित व अन्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईद-उल-अजहा(बकरीद) पर्व को जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और आपसी भाई-चारा व सौहार्द को कायम रखते हुए पर्व मनाया गया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नमाज अदा कर गले मिल कर बकरीद की दी मुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.