किशनगंज, जून 27 -- किशनगंज । संवाददाता हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में त्याग, बलिदान, मातम और सत्य का प्रतीक पर्व मुहर्रम शुक्रवार को शहर सहित जिले में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। शहर में ताजिया, मातमी जुलूस और अखाड़ा दोपहर दो बजे के बाद विभिन्न कॉलोनियों से निकलने लगा था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी जुलूस विभिन्न वार्डो से निकल कर गांधी चौक, सौदागर पट्टी होते हुए मोतीबाग स्थित कर्बला पहुंच रहा था। मुहर्रम को लेकर सुबह से ही किशनगंज शहर के चूड़ीपट्टी, सौदागरपट्टी, फल चौक, लोहारपट्टी और कर्बला मार्ग पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने बच्चों को ताजिया जुलूस दिखाने पहुंचे थे। दोपहर बाद शिया समुदाय द्वारा मातमी जुलूस भी निकाला गया था। जुलूस में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।...