दुमका, मार्च 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपराजधानी दुमका सहित पूरे जिले में शनिवार को शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और जामा मस्जिद सहित जिले के मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी और गले मिले।जामा मस्जिद में ईद उल फितर के मौके पर इमाम ने कहा कि ईद शांति एवं भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रमजान के महीने में किए गए इबादत को पूरे साल रखें और जरूरत मंदो की मदद करें। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी और शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया। शहर में ईद के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंदोबस्त किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.