जमुई, अप्रैल 5 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले में खरीफ विपणन सत्र के तहत संचालित धान अधिप्राप्ति अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। जिले ने इस वर्ष धान खरीदारी के लक्ष्य को प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया है। जिले के सभी 10 प्रखंडों में प्राथमिक कृषि साख समितियों और 9 व्यापार मंडलों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदारी की गई, जिसके बाद अब जिले की राइस मिलों में सीएमआर गिराने की प्र्त्रिरया तेज कर दी गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में कुल 8528 किसानों ने सरकार को अपना धान बेचा। जिले भर में कुल 56089.669 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई। यह लक्ष्य का 99.9फीसदी यानी कि शत प्रतिशत धन भी खरीद रहा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 153 पैक्स और 9 व्यापार मंडलों मैं 138 पैक्स और नौ व्या...