मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। सीजफायर के बाद जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की शनिवार से बुकिंग शुरू हो गई, जिससे होटल और ढाबा संचालकों को काफी मदद मिलेगी। वहीं, बंद होने की कगार पर पहुंच गए स्ट्रीट फूड का कारोबार फिर शुरू हो जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि कोई भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर बुक करा सकता है। जिले में अब व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सीज फायर के करीब चार दिन बाद जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बुकिंग शुरू हो जाने पर होटल और ढाबा संचालकों ने राहत की सांस ली है। बीते एक माह से अधिक दिनों से होटल और ढाबा संचालक गैस सिलेंडर के लिए परेशान थे। होटलों के किचन में कोयला की भट्ठी और इंडक्शन का उपयोग शुरू हो गया था, जिससे कई तरह की दिक्कतें आ रही थीं। शासन से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बुकिंग ...