सोनभद्र, अगस्त 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में हर घर तिरंगा अभियान को 13 से 15 अगस्त तक व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक की गई। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा स्वतंत्रता दिवस को जन-जन का उत्सव बनाना है। डीएम ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक सभी आवासीय भवनों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शहीद स्मारकों तथा अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा तिरंगा आधारित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर भाजपा क...