बक्सर, जून 3 -- रोजी-रोटी कीमतों में इजाफा होने से छोटे दुकानदारों ने बनाई दूरी 3 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं के बीच बंटे सिलेंडर बक्सर, हमारे संवाददाता। जंग की तपिश की सबसे अधिक मार व्यवसायिक गैस सिलेंडर पर हुई। 13 मार्च के बाद इसकी सप्लाई कम हो गई।

सिलेंडर की कमी कई छोटे रेस्टोरेंट व होटल संचालक कोयला और लकड़ी का उपयोग करने लगे थे। ताकि उनकी रोजी-रोटी चलती रही। बड़े होटल संचालक इलेक्ट्रिक व डीजल से बने चूल्हे का उपयोग करने लगे।

कीमतों में बढ़ोत्तरी हालांकि बाद में स्थिति कुछ सामान्य करने का प्रयास प्रशासन के स्तर से किया गया। लेकिन, इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी होने के बाद मांग कम रह रही है।

छोटे व्यापारिक संगठनों की समस्या छोटे रेस्तूरेंट व होटल संचालक व्यवसायिक गैस सिलेंडर से अभी दूरी बनाये हुए है। छोटे होटल, रेस्तूरेंट व स्ट्रीट फूड चलाने...