जिले में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 55 लोगों ने किया रक्तदान
रामगढ़, जून 25 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के तत्वावधान में गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जेएसएलपीएस के सहयोग से आयोजित इस शिविर में जेएसएलपीएस की दीदियों, युवाओं, समाजसेवियों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 55 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस की दीदियों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। उन्होंने स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं और युवाओं को भी रक्तदान के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.