हापुड़, जुलाई 5 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम असौडा, सालेपुर कोटला आवास विकास कॉलोनी में वृक्षारोपण किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा 1 से 7 जुलाई तक देश एवं उत्तर प्रदेश के सभी जनपद एवं तहसीलों में चलाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने बताया कि 2012 से 2017 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं जो चलाई गई उन योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया। साथ ही 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनना है और पूरे प्रदेश का विकास करना है इस मौके पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर , अली मुर्तजा ,पमर्व प्रधानाचार्य राजेश यादव ,आकाश राणा, खुशबू अली, नईम, कमरुद्धीन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । यह भी पढ़ें- Chandauli News: सपाध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कि...