जिले में वीर हनुमाना, अति बलवाना.. की रही गूंज
बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। अधिमास के दौरान बड़े मंगलवार पर जिले के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। शहर से लेकर गांव तक चौराहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों से लेकर भंडारा स्थलों पर सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। जगह-जगह आयोजित भंडारे में काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। शहर के कंपनीबाग, पुराना डाकखाना, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार, पाण्डेय बाजार, मालवीय रोड सहित शहर में करीब 100 स्थानों पर भंडारे का आयोजन हयुआ। इन जगहों पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान के चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए धूप दीप जलाया। हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ आरती हुई। डीजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.