बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जिले में रसोई गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तेल विपणन कंपनियों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। वर्तमान में जिले में विभिन्न कंपनियों के पास कुल 20 हजार 784 एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। रिपोर्ट के अनुसार औसतन 4.9 दिनों का बैकलॉग दर्ज किया गया है। आईओसीएल के पास 10 हजार 574 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन कंपनी के अंतर्गत 6402 बुकिंग प्राप्त हुईं जबकि 6,857 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। बीपीसीएल के पास 7906 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन 3453 बुकिंग प्राप्त हुईं और 2,231 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। एचपीसीएल के पास 2304 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध...