जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि जमशेदपुर एवं पूर्वी सिंहभूम जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही, जो अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि जिले में लगातार हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं तथा चापड़ जैसे घातक हथियारों से हमले में कई लोग घायल हो रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। सिंह ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जगह-जगह भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुर्भाग्य की बात है कि वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा ट्रैफिक सुधार के बजाय केवल ...