जिले में विधिक जागरूकता अभियानों को मिली गति
अमरोहा, मार्च 31 -- अमरोहा। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा विवेक के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमरोहा के न्यायाधीश/सचिव अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में जिले में विधिक जागरूकता अभियानों को गति दी जा रही है। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल देवेंद्र पाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट की बेसिक जानकारी दी। बताया कि कानून बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह संवेदनशील एवं सख्त है। बच्चों को शिक्षा के अधिकार की भी विस्तार से जानकारी दी गई। आरएचएम डिग्री कॉलेज डिडौली में बालिका सशक्तिकरण : एक कदम आगे विषय पर विधिक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को बालिकाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व की जानकारी दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.